स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में भाग लीजिए, पाइए ऑनलाइन सर्टिफिकेट तुरन्त
Date Published : 25 Apr 2022 05:20 PM

स्वच्छ भारत सर्वेक्षण 2022 के तहत सम्पूर्ण भारत में ऑनलाइन सर्वे में नागरिकों द्वारा वोटिंग की जा रही है। इसी क्रम में उदयपुर (Udaipur) नगर निगम ने अपनी मोबाइल एप ‘उदयपुर नगर निगम (Udaipur Nagar Nigam) के माध्यम से स्वच्छता सर्वे का लिंक उपलब्ध करवाया गया है। मोबाइल एप में उपलब्ध लिंक से सर्वे करने के बाद उदयपुर के नागरिक एप के माध्यम से ‘सजग नागरिक सम्मान’ का प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।