उदयपुर की झीलों के संरक्षण और नौकायन के लिए नई नीति तैयार; 15 दिनों में मांगे सुझाव व आपत्तियां
उदयपुर की झीलों के संरक्षण और नौकायन के लिए नई नीति तैयार; 15 दिनों में मांगे सुझाव व आपत्तियां
जिला झील संरक्षण एवं विकास समिति, उदयपुर ने शहर की अधिसूचित झीलों के संरक्षण, पर्यावरणीय संतुलन, सुरक्षित नौकायन संचालन और जेट्टी प्रबंधन को लेकर एक नई नीति का प्रारूप तैयार कर लिया है। इस ड्राफ्ट में झीलों की क्षमता के हिसाब से नौकायन का विनियमन, यात्री क्षमता (Passenger Capacity Units) का आवंटन और सुरक्षा मानकों जैसे कई अहम प्रावधान रखे गए हैं।
आम जनता, पर्यटन और नौकायन क्षेत्र से जुड़े लोग या कोई भी संस्था इस प्रारूप का अवलोकन कर अपनी राय दे सकती है। अगर आपको कोई सुझाव देना है या विस्तृत कारणों के साथ आपत्ति दर्ज करानी है, तो 15 दिनों के भीतर नीचे दिए गए पते पर अपनी बात भेज दीजिए:
-
पता: जिला झील संरक्षण एवं विकास समिति, उपायुक्त कक्ष, कमरा नंबर: 18, कार्यालय नगर निगम, टाउनहॉल लिंक रोड, उदयपुर (राज.) 313001
-
फोन नंबर: 0294-2421255, 2414165
-
हेल्पलाइन: 0294-2426262
-
ईमेल: commudr@gmail.com
- फाइल डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
https://udaipurmc.org/