शहरी सेवा शिविर 2026 का चौदहवां दिन,प्रतिदिन शहरवासी विभिन्न योजनाओं से हो रहे लाभान्वित।
शहरी सेवा शिविर 2026 का चौदहवां दिन,प्रतिदिन शहरवासी विभिन्न योजनाओं से हो रहे लाभान्वित।
उदयपुर। नगर निगम के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित शहरी सेवा शिविर 2026 के चौदहवें दिन भी सैकड़ों शहरवासियों ने पहुंचकर अपने लंबित एवं आवश्यक कार्य संपन्न करवाए तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार नागरिकों को नगर निगम से संबंधित सेवाएं एक ही स्थान पर त्वरित एवं सरलता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं। बुधवार को आयोजित चौदहवें दिन के शिविर में बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे तथा अपने विभिन्न कार्यों का निस्तारण करवाकर संतोष व्यक्त किया।
134 स्थानों पर बहाल हुई रोशनी।
शिविर के दौरान स्ट्रीट लाइटों से संबंधित 142 शिकायतें प्राप्त हुईं। आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर विद्युत शाखा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 134 स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था बहाल कर दी। शेष शिकायतों पर कार्यवाही प्रगति पर है। इससे लंबे समय से अंधेरे में रहने वाले क्षेत्रों के नागरिकों को राहत मिली है।
लंबे समय से लंबित कार्यों का हुआ निस्तारण।
निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शिविर में कई ऐसे प्रकरणों का निस्तारण किया गया जो किसी कारणों से निगम में ही लंबित थे जिसमें से नामांतरण के 3 प्रकरणों का निराकरण किया गया। सफाई व्यवस्था से संबंधित 68 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 59 शिकायतों का तुरंत ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष पर कार्यवाही जारी है।
इसके अतिरिक्त विवाह पंजीयन तथा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित 186 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें दस्तावेज पूर्ण पाए जाने पर 149 आवेदकों को मौके पर ही प्रमाण पत्र जारी किए गए। इसी तरह सामाजिक सुरक्षा पेंशन कार्य के 5 प्रकरण का निस्तारण किया गया। शिविर में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग से 38 लोगो ने स्वास्थ्य का लाभ लिया।
1 ट्रेड लाइसेंस, 1पट्टा , 1निर्माण स्वीकृति हुई जारी।
निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के अनुसार बुधवार को शहरी सेवा शिविर के अंतर्गत 1 आवेदक को ट्रेड लाइसेंस जारी किया गया एवं एक आवेदक को भवन निर्माण स्वीकृति जारी की गई साथ ही 1 आवेदनकर्ता को 69 क का पट्टा जारी किया गया। आवेदकों ने स्वीकृति प्राप्त कर नगर निगम एवं राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया।