25 मई से स्मार्ट सिटी क्षेत्र में एकांतर दिवस जलापूर्ति व्यवस्था होगी लागू,पीएचईडी ने की सभी तैयारियां पूर्ण, नागरिकों से जल संरक्षण की अपील।
25 मई से स्मार्ट सिटी क्षेत्र में एकांतर दिवस जलापूर्ति व्यवस्था होगी लागू,पीएचईडी ने की सभी तैयारियां पूर्ण, नागरिकों से जल संरक्षण की अपील।
उदयपुर। ग्रीष्म ऋतु में जल स्रोतों में लगातार हो रही कमी को देखते हुए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) द्वारा शहर की पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। अधीक्षण अभियंता उदयपुर रविंद्र कुमार चौधरी के निर्देशानु पर शहर कोट भीतरी क्षेत्र में आगामी 25 मई 2026 से एकांतर दिवस (एक दिन छोड़कर) जलापूर्ति व्यवस्था लागू की जाएगी। विभाग द्वारा इस व्यवस्था के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
अधीक्षण अभियंता उदयपुर रविंद्र कुमार चौधरी के अनुसार गर्मी के मौसम में जल की मांग बढ़ने एवं जल स्रोतों में कमी आने के कारण शहर में संतुलित एवं समान जल वितरण सुनिश्चित करने के लिए यह व्यवस्था लागू की जा रही है। विभाग का प्रयास है कि प्रत्येक क्षेत्र में पर्याप्त दबाव के साथ नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध कराया जा सके, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। चौधरी ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक जल का उपयोग आवश्यकता एवं मितव्ययता के साथ करें तथा जल संरक्षण में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि अनावश्यक जल बहाव रोकना एवं पानी का दुरुपयोग नहीं करना वर्तमान समय की आवश्यकता है। नागरिकों के सहयोग से ही शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को प्रभावी एवं व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा सकेगा। वी ने यह भी स्पष्ट किया है कि जलापूर्ति व्यवस्था के दौरान किसी प्रकार की समस्या अथवा शिकायत होने पर नागरिक विभाग के हेल्पलाइन नंबर 0294-2481003 पर संपर्क कर सकते हैं। विभागीय टीम द्वारा शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष व्यवस्था की गई है।
विभाग ने आमजन से सहयोग एवं संयम बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से ही ग्रीष्मकाल के दौरान जल संकट की स्थिति से प्रभावी रूप से निपटा जा सकता है तथा शहर में पेयजल आपूर्ति को सुचारू रखा जा सकेगा।
सम दिवस
12:00 – 14:00 : सेफी कॉलोनी, किशन पोल क्षेत्र, इंदिरा नगर बोड़ा
14:00 – 16:00 : खानजीपीर, खड़क जी चौक, सालवी कॉलोनी, सूरी चौक, किशन पोल
5:00 – 7:00 : रावत बुक स्टोर से वुडलैंड, बापू बाजार
5:00 – 7:00 : मेहता जी की बड़ी इलाका।
5:00 – 7:00 : अस्थल मंदिर, खटीकवाड़ा
7:00 – 9:00 : रामद्वारा चौक, सीमेंट गली, मुल्ला चौक, आवड़ा चौक, धोली बावड़ी
7:00 – 9:00 : मंडी की नाल, भोपालवाड़ी, खत्रियों की गली, कमल बंद गली, चौधरी की गली
19:00 – 20:30 : कच्ची बस्ती, माछला मगरा पहाड़ी क्षेत्र
5:00 – 7:00 : गोगावत वाड़ी, ईलाजी का नीम, महावतवाड़ी, चांदपोल, जोस्टल, पन्नाधाय मार्ग, पुरोहित जी का खुर्दा, भैरव घाटी, बारी घाट
5:00 – 7:00 : कुम्हारवाड़ा, मुखर्जी चौक, इमली चौक, नया घरों का मोहल्ला, नाईकवाड़ा, सिंधी बाजार, कमल गली, भड़भूजा घाटी
7:00 – 9:00 : हेलावाड़ी
7:00 – 9:00 : रावजी का हाटा पोस्ट ऑफिस रोड, कालाजी गोराजी क्षेत्र, नाइयों की तलाई, पिपलेश्वर महादेव, पासवान गली, नजर बाग
9:00 – 11:00 : करजाली हाउस, तंबोलियों की गली, शिवरती हाउस, गंगा गली
9:00 – 11:00 : सिलावटवाड़ी, खटीकवाड़ा, डंकेटवाड़ी, सुथारवाड़ा, बस्तीरामजी की बाड़ी, हाथीपोल, पन्नाधाय मार्ग, भोई वाड़ा चौक
18:00 – 20:00 : वारियों की घाटी, सोलंकियों की घाटी, ऊंटो का कारखाना, चिंतामणि घाटी
18:00 – 20:00 : जड़ियों की ओल, भंडारियों की घाटी, बोलियों का चौक, सोना सेहरी, दाता भेरू, श्रीनाथ मार्ग, हुमड़ो की स।
विषम दिवस
15:00 – 17:00 : सर्वऋतु विलास, अग्रसेन नगर, शिवाजी नगर, उदयापोल रोड, कमलावाड़ी
17:00 – 19:00 : मोगरा वाड़ी, सर्वऋतु विलास, शिवाजी नगर
7:00 – 9:00 : अमल का कांटा, खेरादीवाड़ा, मुखर्जी चौक
9:00 – 11:00 : कैलाश कॉलोनी, शर्मा कॉलोनी
9:00 – 11:00 : वुडलैंड, बापू बाजार से दिल्ली गेट
5:00 – 7:00 : जगदीश चौक से घंटाघर, लालघाट, सिटी पैलेस, गणगौर घाट, गढ़िया देवरा, नाव घाट, पांडुवाड़ी, गणेश घाटी, नागा नानी गली
5:00 – 7:00 : छोटा भोई वाडा, बड़ा भोई वाडा, आदेश्वर कॉलोनी, लुकमान मार्ग, खार भोई वाडा, धीवर भोई वाडा, मोचियों का नोहरा, सोनियों की गली
7:00 – 9:00 : कसारों की ओल, महतो का टिब्बा, घाणेराव घाटी
7:00 – 9:00 : मेहताजी की खिड़की, मोती चौहट्टा रोड, मालदास स्ट्रीट, सिंघट वाड़ीयो की सेहरी, बापना गली, काजीवाड़ा, मोईदपुरा, नजम मार्ग
9:00 – 11:00 : गायत्री मार्ग, छोटी ब्रह्मपुरी, कांजी का हाटा
9:00 – 11:00 : पिछोली क्षेत्र
16:00 – 18:00 : बिछू घाटी, महावतवाड़ी मस्जिद, त्रिवेणी मार्ग, दशोरा गली, रजा चौक, केलवा हाउस
16:00 – 18:00 : जाटवाड़ी, चित्तौड़ा का टिब्बा, काले सात, इस्मली घाट, पन्नाधाय मार्ग
18:00 – 20:00 : नागा नगरी, हनुमान घाट, नागर वाड़ी, खोडी इमली, भिंडर की हवेली, बांगोर का नोहरा, ब्रह्मपोल, अंबापोल, जाड़ा गणेश जी, अंमराई रोड