शहर को सुंदर बनाने में नगर निगम की एक ओर सार्थक पहल,वार्ड वासियों के सहयोग से कचरा पॉइंट को बनाया पेयजल स्थल,निगम आयुक्त ने किया वार्ड वासियों का सम्मानशहर को सुंदर बनाने में नगर निगम की एक ओर सार्थक पहल,वार्ड वासियों के सहयोग से कचरा पॉइंट को बनाया पेयजल स्थल,निगम आयुक्त ने किया वार्ड वासियों का सम्मान
Date Published : 18 Apr 2026 06:21 AM

शहर को सुंदर बनाने में नगर निगम की एक ओर सार्थक पहल,वार्ड वासियों के सहयोग से कचरा पॉइंट को बनाया पेयजल स्थल,निगम आयुक्त ने किया वार्ड वासियों का सम्मानशहर को सुंदर बनाने में नगर निगम की एक ओर सार्थक पहल,वार्ड वासियों के सहयोग से कचरा पॉइंट को बनाया पेयजल स्थल,निगम आयुक्त ने किया वार्ड वासियों का सम्मान

उदयपुर। शहर को सुंदर बनाने में नगर निगम की एक और सार्थक पहल शहर में चर्चित हो रही है। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना द्वारा शहर के कचरा पॉइंट हटाने के किए आह्वान पर युनिवर्सिटी मार्ग के वार्ड वासियों द्वारा कचरा स्टैंड के स्थान को प्याऊ में परिवर्तित कर अब पेयजल स्थान बनाया गया है।

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शहर में फैले कचरा पॉइंट्स को स्थायी रूप से समाप्त करने के लिए निगम लगातार प्रयासरत है। इसी उद्देश्य से नागरिकों से सहयोग का आह्वान किया गया था, जिसका सकारात्मक परिणाम अब देखने को मिल रहा है। यूनिवर्सिटी मार्ग के वार्ड वासियों ने इस पहल को गंभीरता से लेते हुए वर्षों पुराने कचरा स्थल को स्वच्छ एवं उपयोगी पेयजल स्थल में बदल दिया।

इस स्थान पर अब राहगीरों और क्षेत्रवासियों के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की गई है, जिससे गर्मी के मौसम में लोगों को राहत मिल रही है। यह परिवर्तन न केवल स्वच्छता के प्रति जागरूकता को दर्शाता है, बल्कि सामुदायिक सहयोग की सकारात्मक पहल को भी उजागर करता है।

निगम आयुक्त ने इस सराहनीय कार्य के लिए वार्ड वासियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि शहर के अन्य क्षेत्रों में भी इसी प्रकार जनभागीदारी बढ़े, तो उदयपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का लक्ष्य शीघ्र ही प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि निगम द्वारा आगे भी ऐसे नवाचारों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

इस कार्य में निगम स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा एवं सेक्टर प्रभारी महेश गोयल का विशेष योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन में इस योजना को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया गया। आयुक्त अभिषेक खन्ना ने इस अवसर पर मनोहर चौधरी, रंग लाल जैन, आनंदी लाल चित्तौड़ा, गोपाल सुथार, प्रेम रैगर, पिनू मेघवाल, नानू मेघवाल आदि वार्ड वासियों का ऊपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके इस प्रयास को अन्य नागरिकों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि शहर को सुंदर बनाने की जिम्मेदारी केवल निगम की ही नहीं, बल्कि हर नागरिक की है, और इस प्रकार के सहयोग से ही उदयपुर को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श शहर बनाया जा सकता है।

Latest News