कब्जा मुक्त किए गए भूखंड पर निगम पार्किंग स्थल करेगा विकसित
Date Published : 21 Dec 2025 07:04 AM

कब्जा मुक्त किए गए भूखंड पर निगम पार्किंग स्थल करेगा विकसित 

निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने स्पष्ट किया है कि कब्जा मुक्त किए गए भूखंड पर नगर निगम द्वारा शहर वासियों एवं शहर में आने वाले पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए पार्किंग स्थल विकसित करने का कार्य किया जाएगा। उदयपुर शहर में आने वाले पर्यटक जो की चांदपोल एवं अमराई घाट की तरफ जाते हैं वह घंटों जाम में फंसे रहते हैं, साथ ही चांदपोल बाहर रहने वाले वासियों को अपने चार पहिया वाहनों हेतु पर्याप्त पार्किंग सुविधा भी उपलब्ध नहीं है, इसी हेतु यहां पर पार्किंग स्थल को विकसित किया जाएगा जिससे आमजन को प्रतिदिन लगने वाले यातायात जाम से मुक्ति मिलेगी।

Latest News