निगम आयुक्त ने किया पेच वर्क कार्य का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश,शहर में पेच वर्क कार्य अंतिम चरणों में,दिन रात हो रहा कार्य,दीपावली से पहले शहर के सभी पेच वर्क कार्य होंगे संपूर्ण - आयुक्त
Date Published : 11 Oct 2025 08:47 PM

निगम आयुक्त ने किया पेच वर्क कार्य का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश,शहर में पेच वर्क कार्य अंतिम चरणों में,दिन रात हो रहा कार्य,दीपावली से पहले शहर के सभी पेच वर्क कार्य होंगे संपूर्ण - आयुक्त

उदयपुर। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने शनिवार को शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। इस दौरान उनके साथ निगम अधीक्षण अभियंता मुकेश पुजारी, अधिशासी अभियंता अखिल गोयल, स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र श्रीमाली आदि उपस्थित रहे।

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शनिवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर चल रहे पेचवर्क कार्यों का निरीक्षण कर अधीनस्थ अधिकारियों को गुणवत्ता सहित कार्य करने के लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निगम आयुक्त सर्वप्रथम प्रतापनगर पहुंचे जहां पर डिवाइडर पर किए गए रंगरोगन कार्य का अवलोकन किया, उसके बार आयुक्त सविना मुख्य मार्ग पर चल रहे सड़क के पेच वर्क कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। आयुक्त ने कंक्रीट डालने से पहले सड़क से पूरी तरह मिट्टी हटाने के साथ ही कॉन्क्रीट डालने के बाद सही ढंग से उसको रोलर से या अन्य साधन से अच्छी पकड़ हेतु प्रेस करने के निर्देश दिए है। आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि कार्य समय पर हो यह आवश्यक है लेकिन गुणवत्ता का पूरी तरह ध्यान रखा जाए। गुणवत्ता को लेकर किसी भी तरह से कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा।

 

दीपावली पहले संपूर्ण होंगे पेच वर्क कार्य

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने शहर वासियों को आश्वस्त किया है कि दीपावली पर्व के पहले शहर में सभी स्थानों पर पैच वर्क के कार्य संपूर्ण करवा दिए जाएंगे। नगर निगम द्वारा दिन-रात कार्य करवाया जा रहा है। प्रथम चरण में आवश्यक स्थान एवं मुख्य मार्गो पर पेवर कार्य संपूर्ण करवाया गया हैं। द्वितीय चरण में शहर के अंदरूनी हिस्सों में कार्य संपूर्ण करवाए जा रहे है एवं तृतीय चरण में शहर की तंग गलियों में भी पेच वर्क कार्य संपूर्ण किए जाएंगे।

 

सफाई को लेकर आयुक्त की शहरवासियों से अपील

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने एक बार फिर शहर वासियों से अपील करते हुए कहा है कि दीपावली पर उससे पहले नगर निगम द्वारा शहर की वृहद स्तर पर सफाई करवाई जा रही है हर स्थान गली मोहल्ला स्वच्छ एवं साफ रहे इस हेतु वार्षिक प्रयास करते हुए कार्य संपन्न करवाया जा रहे हैं स्वर वीडियो से अपील है कि वह अपने घर से निकलने वाले कचरे को केवल डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने वाले वाहनों में ही डालें जिससे वह सही ढंग से निस्तारित किया जा सके शहर वासी अपने घर का कचरा अपने घर के सामने या आसपास किसी भी ऐसे स्थान पर नहीं डाले जिससे शहर की सुंदरता में दाग लगे।

Latest News