शहरी सेवा शिविर 2025 का चौथा दिन,पेंशन शुरू हुई तो छलके आंसु, एक छत के नीचे सभी विभाग, नागरिक हो रहे लाभान्वित,शिविर से सैकड़ो शहर वासी हो रहे लाभान्वित
शहरी सेवा शिविर 2025 का चौथा दिन, पेंशन शुरू हुई तो छलके आंसु, एक छत के नीचे सभी विभाग, नागरिक हो रहे लाभान्वित,शिविर से सैकड़ो शहर वासी हो रहे लाभान्वित
उदयपुर। राज्य सरकार के निर्देश पर आयोजित हो रहे शहरी सेवा शिविर में सैकड़ो लोग पहुंच अपने कार्य संपन्न करवा लाभान्वित हो रहे हैं, कही-कही खुशी से आंसू भी छलक रहे हैं ऐसा ही नजारा आवरी माता सामुदायिक भवन में आयोजित कैंप में देखने को मिला।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर शहर वासियों को निगम से संबंधित कार्य आसानी से संपन्न हो सके इस हेतु शहरी सेवा शिविर 2025 का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को चौथे दिन वार्ड संख्या 23,24,25,27 के नागरिकों हेतु सामुदायिक भवन आवरी माता में शिविर का आयोजन किया जहां सैकड़ो की संख्या में वार्डवासी अपने कार्यों को सम्पन्न करवाने हेतु शिविर में पहुंचे और अपने कार्य को संपूर्ण कर खुश हुए।
पेंशन की औपचारिकता हुई पूरी, खुशी से छलके आंसु
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शनिवार को आवरी माता सामुदायिक भवन में कैंप के आयोजन के दौरान कुछ निर्धन परिवार की महिलाएं कैंप में पहुंची जहां पर उन्हें कई समय से पेंशन नहीं मिलने की शिकायत दर्ज करवाई। ज्ञात करने पर जानकारी हुई कि उनके केवाईसी पहचान की औपचारिकता पूरी नहीं होने के कारण पेंशन जारी होने में समस्या हो रही है, आयुक्त के निर्देश पर हाथों हाथ केवाईसी अपडेट करने की औपचारिकताएं पूरी की गई जिससे उन्हें अब पेंशन प्राप्त होगी। जब गरीब महिलाओं को इसकी जानकारी मिली तो उनके आंखों से आंसू छलक आए एवं उन्होंने सरकार को अपने मां-बाप की संज्ञा दी।
एक छत के नीचे सभी विभाग, काम होते तत्काल
शहरी सेवा शिविर के दौरान शहर के विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहते हैं जिसका सीधा का सीधा लाभ शहर की आम जनता को मिल रहा है। सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहने से जो भी कार्य अपूर्ण है या प्रगतिरत है उन्हें ओर आसानी से पूर्ण करवाया जा सकता है।
151 स्थान हुए रोशन
शहरी सेवा शिविर के अंतर्गत शनिवार को शहर में 151 स्थान पर कई समय से रोशनी नहीं होने की शिकायतें प्राप्त हुई थी, शिकायत मिलने की तुरंत पश्चात ही आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर विद्युत शाखा द्वारा सभी 151 स्थान पर रोशनी उपलब्ध करवाई है। जिससे शहर वासी लगने वाले कैंप में की गई कार्यवाही से लाभान्वित हुए हैं।
15 परिवार जुड़े खाद्य सुरक्षा से
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शनिवार को शहरी सेवा शिविर में 15 परिवारों को खाद्य सुरक्षा से जोड़ा गया है। अब इन परिवारों को कम मूल्य में खाद्य सामग्री प्राप्त होगी। सभी परिवारों ने राज्य सरकार को धन्यवाद दिया है।
कई समय से अटके कार्य हुई पूरे
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शनिवार को शहर के वार्ड संख्या 23,24,25,27 हेतु शहरी सेवा शिविर का आवरी माता सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया था। इन वार्डो में कई वार्ड वासियों के कार्य लंबे समय से नगर निगम में लंबित चल रहे थे जिन्हें त्वरित कार्रवाई करते हुए संपन्न किए गए। नामांतरण के 5 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसी के साथ सीवरेज कनेक्शन को लेकर शिविर में कुल 10 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें सभी 10 आवेदको को सीवरेज कनेक्शन का लाभ हाथों हाथ दिया गया है। शिविर में सफाई से संबंधित 19 शिकायतें प्राप्त हुईं थीं जिसमें से 16। शिकायतो का निस्तारण तुरंत कर दिया गया था और शेष का प्रगतिरत है। शिविर में 19 फायर एनओसी भी जारी की गई।
अब मंगलवार 23 सितम्बर को यहां आयोजित होगा शिविर
निगम आयुक्त खन्ना के अनुसार वार्ड संख्या 28,29,31,32,33 हेतु मंगलवार 23 सितम्बर को सामुदायिक भवन गायत्री नगर, सेक्टर 5 में शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। रविवार एवं सोमवार को राजकीय अवकाश होने के कारण शिविर का आयोजन नहीं होगा। मंगलवार को वार्ड वासी अपने वंचित कार्य हेतु सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ शिविर में उपस्थित होवे जिससे उनके वंचित कार्य बिना किसी समस्या के संपन्न किए जा सके।