शहरी सेवा शिविर 2025:दूसरे दिन भी शिविर में पहुंचे सैकड़ो शहर वासी हुए लाभान्वित,ग्रामीण विधायक मीणा ने किया निरीक्षण,नगरीय विकास कर में मिल रही भारी छूट का लाभ ले रहे शहरवासी।
Date Published : 20 Sep 2025 05:46 AM

शहरी सेवा शिविर 2025:दूसरे दिन भी शिविर में पहुंचे सैकड़ो शहर वासी हुए लाभान्वित,ग्रामीण विधायक मीणा ने किया निरीक्षण,नगरीय विकास कर में मिल रही भारी छूट का लाभ ले रहे शहरवासी।

उदयपुर। राज्य सरकार के निर्देश पर नगर निगम उदयपुर द्वारा गुरुवार को भी शहरी सेवा शिविर काआयोजन किया गया। दूसरे दिन शिविर वार्ड संख्या 13, 14, 15, 16, 17 हेतु मीरा कला मन्दिर पारस चौराहा पर आयोजित किया गया।

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर शहर वासियों को निगम से संबंधित कार्य आसानी से संपन्न हो सके इस हेतु शहरी सेवा शिविर 2025 का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे दिन मीरा कला मंदिर पारस चौराहा पर वार्ड 13, 14,15,16,17 के नागरिकों हेतु शिविर का आयोजन किया। गुरुवार को दूसरे दिन भी सैकड़ो की संख्या में वार्डवासी अपने कार्यों को सम्पन्न करवाने हेतु शिविर में पहुंचे और अपने कार्य को संपूर्ण कर खुश हुए।

 

नगरीय विकास कर में मिल रही भारी छूट, लाभान्वित हो रहे शहरवासी।

निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शहरी सेवा शिविर 2025 के दूसरे दिन भी कई शहर वासि लाभान्वित हुए है। शिविर में मुख्यतः नगरी विकास कर जमा करने को लेकर शहर वीडियो में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार द्वारा शिविर के मद्दे नजर भारी छूट दी जा रही है जिसका कई शहरवासी लाभ ले रहे है। आयुक्त खन्ना ने जिनका नगरीय विकास कर बकाया है उनको विशेष अपील जारी कर कहा है कि राज्य सरकार द्वारा शहरी सेवा शिविर में विशेष छूट प्रदान की है जिसका लाभ लेते हुए अपना बकाया नगरीय विकास कर जमा करवावे क्यों कि निगम द्वारा यह कर हर हाल में वसूल किया जाएगा इसलिए दी जाने वाली छूट का लाभ लेवे।

 

भवन अनुमति पाकर खुश हुए आवेदक

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शिविर के दूसरे दिन भी भवन अनुमति के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कर अनुमति जारी की गई है। कम समय में प्राप्त हुई अनुमति को लेकर आवेदकों ने निगम के साथ साथ राज्य के मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार जताते हुए धन्यवाद दिया है।

 

146 स्थान हुए रोशन

शहरी सेवा शिविर के अंतर्गत बुधवार को शहर में 154 स्थान पर कई समय से रोशनी नहीं होने की शिकायतें प्राप्त हुई थी, शिकायत मिलने की तुरंत पश्चात ही आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर विद्युत शाखा द्वारा 146 स्थान पर रोशनी उपलब्ध करवाई है। जिससे शहर वासी लगने वाले कैंप में की गई कार्यवाही से लाभान्वित हुए हैं।

 

24 परिवार जुड़े खाद्य सुरक्षा से

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि गुरुवार को शहरी सेवा शिविर में 24 परिवारों को खाद्य सुरक्षा से जोड़ा गया है। अब इन परिवारों को कम मूल्य में खाद्य सामग्री प्राप्त होगी। सभी परिवारों ने राज्य सरकार को धन्यवाद दिया है।

 

कई समय से अटके कार्य हुई पूरे

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि गुरुवार को शहर के वार्ड संख्या 13, 14,15,16,17 हेतु शहरी सेवा शिविर का मीरा कला मंदिर पारस चौराहा पर आयोजित किया गया था। इन वार्डो में कई वार्ड वासियों के कार्य लंबे समय से नगर निगम में लंबित चल रहे थे जिन्हें त्वरित कार्रवाई करते हुए संपन्न किए गए। शिविर में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए 233 प्रमाण पत्र जारी किए गए है।भवन अनुमति निर्माण की 3 अनुमति त्वरित कार्यवाही कर जारी की गई, साथ ही नामांतरण के 5 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसी के साथ सीवरेज कनेक्शन को लेकर शिविर में कुल 5 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें सभी 5 आवेदको को सीवरेज कनेक्शन का लाभ हाथों हाथ दिया गया है। 

 

आज यहां आयोजित होगा शिविर

निगम आयुक्त खन्ना के अनुसार आज वार्ड संख्या 18,19,20,21,22 हेतु सामुदायिक भवन सेक्टर 14 में शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। वार्ड वासी अपने वंचित कार्य हेतु सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ शिविर में उपस्थित होवे जिससे उनके वंचित कार्य बिना किसी समस्या के संपन्न किए जा सके।

 

ग्रामीण विधायक मीणा ने किया शिविर का निरीक्षण

गुरुवार के शिविर के दूसरे दिन शहर उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा शिविर में पहुंचे, उनके साथ निवर्तमान उप महापौर पारस सिंघवी, निवर्तमान क्षेत्रीय पार्षद चंद्रकला बोल्या, समाज सेवी दीपक बोल्या, अमृतलाल मेनारिया आदि उपस्थित रहे। विधायक मीणा ने निगम द्वारा उपलब्ध सुविधाओं को लेकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिविर के सफल संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

Latest News