नगर निगम कर्मचारी संगठन पदाधिकारी मिले उपमुख्यमंत्री से,आर जी एच एस में हो रही समस्या को लेकर कर्मचारी संगठन ने दिया ज्ञापन
Date Published : 17 Sep 2025 08:35 AM

नगर निगम कर्मचारी संगठन पदाधिकारी मिले उपमुख्यमंत्री से,आर जी एच एस में हो रही समस्या को लेकर कर्मचारी संगठन ने दिया ज्ञापन

उदयपुर। राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन पदाधिकारी ने उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी से मुलाकात कर कर्मचारियों को आर जी एच एस योजना में आ रही समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा है।

राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन के जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि पिछले कई समय से आर जी एच एस योजना को लेकर निगम कर्मचारियों को कई तरह से समस्या हो रही थी जिसको लेकर कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी से मुलाकात कर समस्या के निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा। मुलाकात के दौरान उप मुख्यमंत्री ने सभी को आश्वस्त किया कि कर्मचारियों को आ रही समस्याओं के समाधान जल्द किया जाएगा।  

मुलाकात के दौरान राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन के जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान, महामंत्री महेश गोयर, दलपतसिंह चौहान, सुनीता शर्मा,पवन कोठारी, नरेन्द्र माली, ओमप्रकाश मेघवाल, नितिन चौहान, नीरज शर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

Latest News