शहरी सेवा शिविर अभियान 2025 आज से,जिला शिविर प्रभारी खन्ना ने ली सभी निकायों की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश,आमजन शिविर से हो लाभान्वित
Date Published : 17 Sep 2025 08:34 AM

शहरी सेवा शिविर अभियान 2025 आज से,जिला शिविर प्रभारी खन्ना ने ली सभी निकायों की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश,आमजन शिविर से हो लाभान्वित

उदयपुर। जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देश पर शहरी सेवा शिविर अभियान के जिला प्रभारी अभिषेक खन्ना ने जिले की सभी नगरी निकायों के अधिकारियों के साथ शिविर अभियान की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन कर कैंप के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उप निदेशक (क्षेत्रीय) स्थानीय निकाय विभाग विनोद कुमार, भिंडर कानोड़ प्रभारी जितेंद्र मीणा, फतहनगर प्रभारी छैल कंवर, मावली प्रभारी प्रवीण बंसल, वल्लभनगर प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।

नगर निगम आयुक्त एवं शहरी सेवा शिविर 2025 जिला कैंप प्रभारी अभिषेक खन्ना ने बताया कि मंगलवार को जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देश पर जिले की फतहनगर, मावली, वल्लभनगर, भिंडर एवं कानोड़ नगरीय निकायों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर अभी तक की तैयारियों की जानकारी प्राप्त कर शहरी सेवा शिविर को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। 

व्यापक रूप से हो प्रचार प्रसार

गेम प्रभारी अभिषेक खन्ना ने स्पष्ट रूप से निर्देश देते हुए कहा है कि राज्य सरकार द्वारा इस कैंप को गंभीरता से लिया गया है आमजन को आयोजित होने वाले शिविर का पूरा लाभ मिले इस हेतु व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए जो भी सुविधा सरकार द्वारा कैंप में उपलब्ध करवा जा रही है उसका प्रत्येक व्यक्ति को जानकारी मिले जिससे वह कैंप में आकर लगने वाले कैंप का से लाभान्वित हो सके इस स्तर तक तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। 

तय समय में प्रारंभ हो शिविर

 

प्रभारी खन्ना ने निर्देश देते हुए कहा है कि आयोजित होने वाले कैंप को नियत स्थान पर तय समय अनुसार प्रारंभ हो, साथ ही वहां पर सभी आवश्यक सुविधा पुख्ता रूप से उपलब्ध रहे। शिविर का आमजन को अधिक से अधिक लाभ मिल सके ऐसी व्यवस्था रखनी है। राज्य सरकार द्वारा कैंप को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है सभी शिविर गाइडलाइन अनुसार ही आयोजित किए जाए। 

सभी सुविधाओं से लाभान्वित हो वंचित

शहरी सेवा शिविर प्रभारी अभिषेक खन्ना ने बैठक के दौरान कहा कि वंचित व्यक्ति को हर लाभ प्राप्त हो इसमें कोई कसर नहीं रखनी है। कैंप में भूमि सम्बन्धी लम्बित प्रकरणों का निस्तारण, 91 ए, पट्टे, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा संचालित सभी योजनाओ जैसे स्वनिधि योजना, पेंशन योजनाओं से हर व्यक्ति को जोड़ा जाए, इसी के साथ ही नगर पालिका एवं नगर निगम से संबंधित सभी कार्य जैसे सफाई व्यवस्था में सुधार एवं ब्लैक स्पॉटों के समाप्ति की कार्यवाही, सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था के तहत नई स्ट्रीट लाईटे लगाना एवं बंद पडी लाईटों को चालू कराना, आवारा पशुओं को पकड़ना, सड़क मरम्मत / पेच वर्क के प्रस्ताव स्वीकृत कर, मौके पर कार्य कराना, पार्क, सामुदायिक केन्द्र, रैन बसेरा आदि सार्वजनिक स्थलों के रख-रखाव का कार्य, विभिन्न राजकीय जनहित योजनाओं के तहत आवेदन प्राप्त कर, स्वीकृति जारी करना, जन्म-मृत्यू / विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र जारी करना, फायर एन.ओ.सी. / ट्रेड लाईसेंस / डेयरी बूथ अनुज्ञा-पत्र जारी करना, पार्किग स्थलों का चिन्हीकरण कर, विकसित करना, शहर के प्रमुख चौराहों / डिवाइडरों का रख-रखाव एवं सौन्दर्यकरण आदि प्रमुखता से संपन्न हो इसको लेकर निर्देश दिए हैं।

Latest News