नगर निगम कर्मचारी संघ चुनाव, उदयपुर निगम की कार्यकारिणी का गठन, महेश गोयर बने महामंत्री
Date Published : 03 Sep 2025 06:11 PM

नगर निगम कर्मचारी संघ चुनाव, उदयपुर निगम की कार्यकारिणी का गठन, महेश गोयर बने महामंत्री

उदयपुर। नगर निगम कर्मचारी संघ चुनाव सोमवार को निगम कार्यालय के मिनी मिटिग हाॅल में संपन्न हुए।
नगर निगम कर्मचारी संघ मुख्य संरक्षक सुनिता शर्मा एवं फिरोज खान ने बताया कि इस बार भी सर्वसम्मति से पुनः शिवराज सिंह चौहान को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। तत्पश्चात्  अध्यक्ष द्वारा नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें  महामंत्री महेश गोयर, कोषाध्यक्ष नितिन चौहान , सलाहकार नरेन्द्र माली, उपाध्यक्ष नीरज शर्मा एवं ओम मेघवाल, सांस्कृतिक मंत्री पवन पालीवाल, कार्यालय मंत्री हर्षपाल, सह कार्यालय मंत्री भुपेश कोदली एवं प्रचार मंत्री जितेन्द्र मेघवाल को नियुक्त किया गया। शेष अन्य पद पूर्व की भांति यथावत है।

Latest News