स्वरूप सागर ओवरफ्लो पर निगम ने करवाई विद्युत सज्जा, निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने किया निरीक्षण
Date Published : 21 Jul 2025 07:39 AM

स्वरूप सागर ओवरफ्लो पर निगम ने करवाई विद्युत सज्जा, निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने किया निरीक्षण

 

उदयपुर। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर स्वरूप सागर ओवर फ्लो पाल पर आकर्षक विद्युत सज्जा करवाई है जिसका आयुक्त स्वयं ने निरीक्षण किया। 

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि निगम द्वारा स्वरूप सागर ओवरफ्लो पर शहर वासियों एवं यहां आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षक विद्युत सज्जा करवाई है जिससे रात्रि के समय में यह स्थान और अधिक मनोरम एवं आकर्षक दिख सके। ओवर फ्लो देखने वाले स्थान स्वरूप सागर पाल पर शहर वासियों के साथ-साथ उदयपुर आने वाले पर्यटक भी अधिक संख्या में पहुंचते हैं। इसी को लेकर हर बार निगम द्वारा यह विद्युत सज्जा करवाई जाती है। इस दौरान किसी तरह से कोई समस्या नहीं हो इसके लिए अधिशासी अभियंता रितेश पाटीदार को विशेष निर्देश दिए हैं।

Latest News